नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास उनके इजरायली समकक्ष की तरफ से फोन आया है। इस बातचीत के दौरान नेतन्याहू ने आधिकारिक तौर पर प्रधानमंत्री मोदी को इजरायली स्वतंत्रता दिवस के मौके फ्लाईदुबई कैप्टन स्मित मच्छार के साथ वहां आने का न्यौता दिया। बता दें, इजरायल में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वार्षिक सेलिब्रेटरी फ्लेम (मशाल प्रज्वलन) का आयोजन किया जाता है। इसे इजरायल में एक बड़े सम्मान के तौर पर देखा जाता है। इजरायली प्रधानमंत्री ने फ्लाईदुबई फ्लाइट के हाईजैक की कोशिश को नाकाम करने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार से बात करते हुए इस बात का ऐलान किया था कि वह पीएम मोदी और स्मित मच्छार को इसके लिए आमंत्रित करने वाले हैं। अब उन्होंने आधिकारिक तौर पर पीएम मोदी को इसका आमंत्रण दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पीएम मोदी...