मऊ, जून 25 -- मऊ, संवाददाता। जनपद में उच्च गुणवत्ता युक्त सब्जियों की खेती को बढ़ावा देने एवं किसानों को स्वस्थ एवं रोगमुक्त पौध उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजकीय अलंकृत उद्यान, चन्द्रभानपुर (मऊ) स्थित मिनी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में आधुनिक इजरायली तकनीक के माध्यम से सब्जियों की पौध तैयार की जा रही है। जिला उद्यान अधिकारी राम सिंह ने बताया कि कद्दूवर्गीय सब्जियों की पौध 25 से 28 दिन तथा अन्य सब्जियों की पौध 30 से 32 दिन में तैयार की जाती है।

किसानों के लिए पौध की सुविधा किसान स्वयं का बीज उपलब्ध कराकर अपनी इच्छित फसल की पौध तैयार करा सकते हैं अथवा विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली रोगमुक्त एवं स्वस्थ पौध भी प्राप्त कर सकते हैं। विभागीय व्यवस्था के तहत टमाटर, मिर्च, बैंगन, फूलगोभी एवं पत्तागोभी जैसी सोलानेसियस एवं क्रूसीफेरी वर्ग की सब्जियों...