लखनऊ, मार्च 12 -- -भारतीय राजदूत ने प्रमुख सचिव श्रम से कहा सभी श्रमिकों के संपर्क में है दूतावास -मध्य एशिया की स्थिति के बीच भारतीय दूतावास ने जारी किया सुरक्षा परामर्शलखनऊ, विशेष संवाददाता।श्रम एवं सेवायोजन विभाग ने कहा है कि मध्य एशिया में चल रही परिस्थितियों के बीच इजराइल में कार्यरत उत्तर प्रदेश के 6004 निर्माण श्रमिक पूरी तरह सुरक्षित हैं। वे अपने-अपने कार्यस्थलों पर नियमित रूप से काम कर रहे हैं। इन श्रमिकों का चयन वर्ष 2024 में नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन तथा इजराइल की सरकारी संस्था पॉपुलेशन, इमिग्रेशन एंड बॉर्डर अथॉरिटी के माध्यम से किया गया था, जिसके बाद उन्हें इजराइल की विभिन्न निर्माण कंपनियों और परियोजनाओं में कार्य के लिए भेजा गया।सरकार का कहना है कि इन सभी श्रमिकों की कुशलक्षेम पर लगातार नजर रखी जा रही है। इजराइल स्थित ...