बस्ती, अप्रैल 16 -- बस्ती, निज संवाददाता। औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केन्द्र बस्ती में चल रहे इण्डो इजराइल सेंटर ऑफ एक्सीलेन्स फार फ्रूट्स परिसर में चल रही कार्यशाला के दूसरे दिन सिंचाई व पोषण प्रबंधन की जानकारी दी गई। इस कार्यशाला में देश के 10 प्रदेशों में संचालित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं।यह प्रशिक्षण राष्ट्रीय बागवानी विकास मिशन भारत सरकार, मशाव एम्बेसी ऑफ इजराइल नई दिल्ली और उद्यान विभाग उप्र की ओर से आयोजित है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बुधवार को नेटाफिम इरीगेशन के प्रतिनिधि प्रशांत पंचोली ने फील्ड विजिट टू डिमान्सट्रेशन दी यूज ऑफ वेंचुरी, डिजिटल टूल्स कान्सेप्ट ऑफ आटोमेशन इरीगेशन मैनेजमेंट इन मैंगो के बारे में जानकारी दी। संदीप जावलेकर ने अब तक दिये गये प्रशिक्षण के आकलन के लिए प्रतिभागियों के बीच परीक्षा आयोजि...