मेरठ, मार्च 10 -- इजराइल और ईरान के बीच चल रही जंग से भारत के बासमती चावल निर्यात को बड़ा झटका लगने जा रहा है। ईरान में बासमती चावल के निर्यात में न केवल इस बार कमी होने की संभावना जताई जा रही है बल्कि पिछले सीजन में निर्यात किए गए चावल का पैसा भी अटकने की आशंका बढ़ने लगी है। वहीं बासमती निर्यात के दामों में पहले से चल रही 40 से 45 हजार रुपये मीट्रिक टन की गिरावट के और ज्यादा बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा बासमती चावल उत्पादक और निर्यातक देश है। यहां उत्पादित कुल बासमती चावल का 60 से 70 फीसदी निर्यात मध्य एशिया में होता है। सऊदी अरब और इराक के बाद सबसे ज्यादा बासमती (12 करीब फीसदी) ईरान को निर्यात किया जाता है। बासमती निर्यात विकास प्रतिष्ठान मोदीपुरम से मिली जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2024-25 में भारत ने ईर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.