गोरखपुर, मार्च 24 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग के बीच मिडिल ईस्ट में बिगड़े हालात से भारत से निर्यात होने वाले उत्पादों पर जबरदस्त असर पड़ा है। गोरखपुर के उद्यमी को दिल्ली के ब्रोकर के जरिए शारजाह की कंपनी से छह करोड़ कीमत के 22 टन मिलेट्स का ऑर्डर मिला था। जो बिगड़े हालत के बाद रद्द हो गया है।उद्यमी शिव पांडेय पिछले एक दशक से देश-विदेशों में मिलेट्स का व्यापार कर रहे हैं। बताते हैं कि शुगर फ्री होने के चलते मिलेट्स की मांग अधिक होती है। साथ ही संयुक्त अरब अमीरात में बड़ी संख्या में भारतीय रहते हैं। ऐसे में नवरात्र में सिंघाड़े के आटे की खूब डिमांड रहती है। जून महीने तक करीब 22 टन सिंघाड़े के आटे का ऑर्डर का भरोसा मिला था। प्रमुख व्यापारी केन्द्र शारजाह से पूरे यूएई में इसकी सप्लाई होनी थी। लेकिन ऑर...