आगरा, मार्च 3 -- जनपद के शहरी व कस्बाई क्षेत्रों से हज पर जाने वाले 63 हज यात्रियों में इजराइल व ईरान के बीच चल रहे युद्ध के बीच हज यात्रा को लेकर असमंजस है। हज यात्रियों को लग रहा है कि युद्ध लंबा खिंचा तो हज यात्रा कहीं स्थगित नहीं हो जाए। कासगंज से हज पर जाने वाले लोगों को हालांकि उम्मीद है। हज यात्रा अप्रैल से शुरू होकर मई माह तक चलनी है। ईरान व इजराइल युद्ध तब तक समाप्त हो जाएगा। सोमवार को हजयात्रा समिति के नोडल डा. लाइक अली खान ने कहा कि जिले से हज यात्रा के लिए 63 लोगों ने पंजीकरण कराया है। जिला अल्पसंख्यक विभाग के द्वारा सभी 83 हज यात्रियों का टीकाकरण करा दिया गया है। हज पर जाने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी प्रशिक्षण दिया गया है। हज यात्रा से संबंधित साहित्य भी हज यात्रियों वितरित किया गया है। डा. लाइक अली ने ...