मुजफ्फर नगर, मार्च 16 -- मुजफ्फरनगर नगर के सनातन धर्म सभा भवन में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन रविवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव और नंदोत्सव धूमधाम से मनाया। कथाव्यास हिमेश शास्त्री महाराज ने व्यास पीठ से संदेश दिया कि प्रभु की प्राप्ति के लिए अहंकार और सांसारिक इच्छाओं का त्याग अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि जब तक मन में कामनाएं शेष हैं, ईश्वर दूर रहता है; स्वयं को प्रभु को समर्पित कर देना ही शांति का मार्ग है।कथा के दौरान गजेंद्र मोक्ष, वामन अवतार और श्रीराम चरित्र के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया गया। श्रीकृष्ण जन्म के प्रसंग पर पूरा पंडाल नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भी कथा श्रवण कर धर्म लाभ उठाया।मुख्य यजमान अंकित बिंदल, शरद गोयल, भीमसेन कंसल और मुकेश तायल सह...