हजारीबाग, अप्रैल 2 -- इचाक प्रतिनिधि इचाक थाना क्षेत्र के डुमरौन गांव निवासी अजय राम की बेटी अंजू कुमारी एक अप्रैल दोपहर में रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। अंजू की मां चमेली देवी ने थाना में आवेदन देकर नाबालिक बेटी के गुमशुदगी का सनहा दर्ज करने की अपील पुलिस से की है। आवेदन में कहा है कि एक अप्रैल को मेरी छोटी बेटी अंजू कुमारी पैन कार्ड बनवाने तथा खाता खुलवाने इचाक मोड़ गई थी। जहां से वापस नहीं लौटी। इस बीच नाबालिग बेटी की खोज आसपास और परिजनों के पास किया किंतु उसका कहीं आता पता नहीं चला। महिला ने पुलिस से नाबालिग बेटी के खोजबीन में मदद के साथ ही सनहा दर्ज करने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...