इचाक में सहकारिता सप्ताह पर किसान गोष्ठी
हजारीबाग, जुलाई 4 -- इचाक, प्रतिनिधि। सहकारिता सप्ताह के उपलक्ष्य में प्रखंड पंचायत भवन में आयोजित किसान गोष्ठी में कृषि विशेषज्ञों और अधिकारियों ने किसानों को आधुनिक तकनीक और संतुलित उर्वरक प्रबंधन का मंत्र दिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक खेती, नैनो उर्वरकों के लाभ और जैविक उत्पादों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इफको के क्षेत्र प्रबंधक चंदन कुमार ने कहा कि आज के दौर में रसायनों का विवेकपूर्ण उपयोग आवश्यक है। उन्होंने खरीफ सीजन में धान की वैज्ञानिक खेती पर प्रकाश डालते हुए जिंक, नैनो यूरिया, नैनो डीएपी और सागरिका के प्रयोग को अनिवार्य बताया। उन्होंने किसानों से विशेष अपील की कि धान की बुवाई से पहले बीजों का नैनो डीएपी से उपचार अवश्य करें। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: बिक्री केंद्र प्रभारिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.