हजारीबाग, जून 1 -- इचाक, प्रतिनिधि। इचाक थाना क्षेत्र स्थित एनएच-33 शलपर्णी गेट के पास सोमवार सुबह हुई सड़क दुर्घटना में प्लंबर मिस्त्री की दर्दनाक मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह साढ़े छह बजे की है। मृतक की पहचान पदमा थाना क्षेत्र के महकोल गांव निवासी सन्नी कुमार दास (27 वर्ष), पिता द्वारिका रविदास के रूप में हुई है। घटना की सूचना के बाद महकोल गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक सन्नी बेंगलुरु में प्लंबर मिस्त्री का काम करता था। वह दो सप्ताह पूर्व अपनी शादी के सिलसिले में घर आया था। सोमवार सुबह वह अपनी मां को बाइक से हजारीबाग छोड़ने गया था। वहां से लौटने के दौरान शलपर्णी गेट के समीप अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी राह...