हजारीबाग, दिसम्बर 26 -- इचाक प्रतिनिधि इचाक थाना क्षेत्र के करियातपुर देवकली पथ पर फुरुक्का गांव के पास ऑटो के पलट जाने से उसमें बैठे एक बच्चे की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई। जबकि दो अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक बच्चा गौतम उर्फ कारु कुमार उम्र आठ वर्ष,पिता अरुण साव करियातपुर गांव का रहने वाला था। वहीं घायल बच्चों में आशीष कुमार सात वर्ष,उसका पांच वर्षीय भाई शामिल है। ऑटो को आशीष के पिता पप्पू भुइंया चला रहे थे। जानकारी के मुताबिक ऑटो का इंजन खराब था जिसको बनाने के लिए आज ही गैरेज से निकाला गया था। जिसका इंजन फ्री करने के लिए ऑटो को लेकर पप्पू फुरुक्का नदी की ओर जा रहा था। इसी बीच उसके दो बेटों संग अगल-बगल के बच्चे ऑटो में बैठ गए। पप्पू फुरुक्का नदी के करीब जाकर ऑटो मोड़कर...