हजारीबाग, मार्च 15 -- इचाक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के हदारी स्थित पूर्व मुखिया राधा देवी के बागान में आग लगने से वाटर सप्लाई पाइप जलकर नष्ट हो गया,जबकि पेड़ पौधे झुलस गए। घटना रविवार दो बजे दिन की बताई जा रही है। बागान से निकलते धुएं और धधकती आग की लपटों को देख आसपास के लोगों ने हल्ला मचाया। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने का भरपूर कोशिश की। पर कामयाब नहीं हुए। थक हार कर लोगों ने घटना की सूचना इचाक पुलिस को दी । सूचना मिलने पर पुलिस पदाधिकारी और जवानों ने मिलकर आग पर काबू पाया। इससे पहले लोगों ने दमकल को सूचना दिया था जिसके आने के बाद पूर्ण रूप से आग को बुझाया जा सका। हालांकि बाग में आग लगने कारणों का पता नहीं चल पाया है। लोगों ने बताया कि सूर्य मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते में आते-जाते नशेड़ियों ने सिगरेट जलाकर चहार दीवारी के अंदर फेंक ...