इचरुआ कोसी नदी में डूबने से किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम
खगडि़या, जून 25 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि जिले के अलौली थाना क्षेत्र अंतर्गत इचरुआ कोसी नदी में बुधवार की शाम स्नान के दौरान एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। मृतक स्थानीय गजेंद्र यादव का 16 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार बताया जा रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों की काफी मशक्कत के बाद किशोर के शव को कोसी नदी से बाहर निकाला गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अंकित कुमार अन्य बच्चों के साथ कोसी नदी के किनारे स्नान के लिए गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव और अधिक गहराई के कारण उसे समय पर नहीं बचाया जा सका। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी किनारे जुट गए और खोजबीन शुरू कर दी। कई घंटों की तलाश के बाद ग्रामीणों ने नदी से किशोर क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.