लखनऊ, जून 10 -- लखनऊ, कार्यालय संवादादता इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने पीएचडी में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। अभ्यर्थी 36 विषयों में से किसी में भी प्रवेश के लिए इग्नू की वेबसाइट पर एक जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।इग्नू के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक व प्रमुख डा. अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि मनोविज्ञान, मानव-विज्ञान, राजनीति शास्त्र, लोक प्रशासन, जैव रसायन विज्ञान, रसायन विज्ञान, भूगोल, भूविज्ञान, जीव विज्ञान, भौतिकी, सांख्यिकी, गणित, संस्कृत, हिंदी, अंग्रेजी, कंप्यूटर विज्ञान विषय के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही शिक्षा, दूरस्थ शिक्षा, पर्यावरण विज्ञान, ललित कला, रंगमंच, संगीत, नृत्य, समाजकार्य, प्रबंधन, वाणिज्य, पोषण विज्ञान, बाल विकास, गृह विज्ञान, व्यावसायिक शिक्षा, विकास अध्ययन, जेंडर और डेवलपमेंट अध्य...