इग्नू में 31 तक बढ़ी प्रवेश की तिथि
रुद्रपुर, जुलाई 22 -- खटीमा। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2026 शैक्षणिक सत्र के लिए नए एडमिशन एवं री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी है। तिथि विस्तार ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग और ऑनलाइन कार्यक्रमों दोनों के लिए लागू होगा। इच्छुक अभ्यर्थी स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा व सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन माध्यम से प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। इग्नू अध्ययन केंद्र खटीमा के समन्वयक डॉ. फखरुद्दीन राही ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वह अंतिम तिथि 31 जुलाई से पहले अपना आवेदन पूरा कर लें। यह भी पढ़ें- इग्नू ने जुलाई 2026 सत्र के प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ाई यह भी पढ़ें- इग्नू केन्द्र में बैचलर ऑफ रूरल स्टडीज पाठ्यक्रम शुरू
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.