रायबरेली, सितम्बर 2 -- रायबरेली। इग्नू में जुलाई 2026 सत्र के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि 15 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। जिले के अध्ययन केंद्र के सह-समन्वयक डॉ. अरविंद सिंह ने बताया कि प्रवेश ऑनलाइन हो रहे हैं। स्नातक में ऑनर्स व परास्नातक के कई कोर्स संचालित हैं। जानकारी के लिए फिरोज गांधी कॉलेज स्थित केंद्र पर संपर्क कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...