जहानाबाद, मार्च 5 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। स्थानीय एसएस कॉलेज स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र से प्राप्त सूचना के अनुसार जनवरी 2026 सत्र के अंतर्गत प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 मार्च कर दी गई है। यह निर्णय उन अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जो उच्च शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य को सुदृढ़ एवं उज्ज्वल बनाना चाहते हैं। अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. विनोद कुमार राय ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा संचालित मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा तथा ऑनलाइन पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आवेदन अब 15 मार्च तक स्वीकार किए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह तिथि-विस्तार सभी मुक्त एवं दूरस्थ तथा ऑनलाइन पाठ्यक्रमों पर लागू होगा, किन्तु प्रमाणपत्र एवं सत्राधारित पाठ्यक्रम इस व्यवस्था से बाहर रहेंगे। अध्ययन केंद्र के सहायक समन्वयक सुबोध कुमार सुमन ने इच्छुक अभ्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.