फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 11 -- फर्रुखाबाद। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में प्रवेश की तिथि को बढ़ा दिया गया है। डीएन डिग्री कॉलेज फतेहगढ़ स्थित इग्नू सेंटर के कोआर्डिनेटर डॉ. रामनरेश सिंह ने बताया कि अभी तक इग्नू में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जनवरी थी। वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर तिथि बढ़ाकर 15 फरवरी कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...