फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 3 -- इग्नू में प्रवेश की तिथि बढ़ी, अब 15 तक करें आवेदन फर्रुखाबाद। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में प्रवेश की तिथि को बढ़ा दिया गया है। डीएन डिग्री कॉलेज फतेहगढ़ स्थित इग्नू सेंटर के कोआर्डिनेटर डॉ. रामनरेश सिंह ने बताया कि अभी तक इग्नू में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जनवरी थी। वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर तिथि बढ़ाकर 15 फरवरी कर दी गई है। पैनल में खराबी से कैंट फीडर एक घंटे रहा बंद फर्रुखाबाद। पांचाल घाट के कैंट फीडर के पैनल में मंगलवार दोपहर करीब 11.45 बजे फाल्ट हो गया। इसके चलते कैंट फीडर बंद हो गया। प्रभारी जेई अजय कुमार के निर्देश पर बिजली कर्मचारियों ने पैनल को ठीक किया। इसके बाद दोपहर करीब 12.45 बजे कैंट फीडर चालू कर आपूर्ति बहाल की गई। 10 को खिलाई जाएगी एल्वंडाजोल फर्...