मुरादाबाद, फरवरी 17 -- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जनवरी 2026 सत्र के अंतर्गत संचालित ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग तथा ऑनलाइन कार्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब इच्छुक अभ्यर्थी 28 फरवरी तक विभिन्न पाठ्यक्रमों में आवेदन कर सकते हैं। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र नोएडा के अंतर्गत संचालित स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा एवं प्रमाणपत्र स्तर के कार्यक्रमों में यह अवसर उन विद्यार्थियों के लिए उपयोगी है। ओडीएल कार्यक्रमों के लिए आवेदन पोर्टल https://ignouadmission.samarth.edu.in तथा https://ignouadmission.samarth.edu.in है। ऑनलाइन कार्यक्रमों के लिए आवेदन पोर्टल https://ignouiop.samarth.edu.in तथा https://ignouiop.samarth.edu.in है। इग्नू केंद्र के समन्वयक प्रो. एके सिंह ने बताया कि प्रवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी...