लखीमपुरखीरी, अगस्त 5 -- गोला गोकर्णनाथ। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने जुलाई सत्र में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 16 अगस्त कर दी है। इच्छुक विद्यार्थी अब निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर विभिन्न स्नातक स्नातकोत्तर प्रमाणपत्र एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं।इग्नू अध्ययन केंद्र-27131 सीजीएन पीजी कॉलेज में बीए बीकॉम और एमए (हिंदी, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, इतिहास एवं ग्रामीण विकास) सहित छह माह के विभिन्न प्रमाणपत्र और एक वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रमों जैसे आपदा प्रबंधन ग्रामीण विकास अनुवाद और खाद्य एवं पोषण में प्रवेश की सुविधा उपलब्ध है। विश्वविद्यालय के अनुसार इंटरमीडिएट में कम अंक प्राप्त करने वाले निजी परीक्षार्थी गैप ईयर वाले छात्र-छात्राएं और नौकरी के साथ अपनी शैक्षणिक योग्यता बढ़ाने के इच्छुक...