दुमका, मार्च 13 -- रानेश्वर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय इग्नू के क्षेत्रीय कार्यालय देवघर के निर्देशानुसार इग्नू अध्ययन केंद्र 87019 मयूराक्षी ग्रामीण महाविद्यालय रानेश्वर के समन्वयक डॉ गजेंद्र कुमार सिंह ने बताया की जून सत्रांत परीक्षा के परीक्षा प्रपत्र भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। परीक्षा प्रपत्र भरने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2026 बिना विलंब शुल्क के साथ निश्चित है। विलंब शुल्क के साथ 11 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक 1100 रुपया विलंब शुल्क के साथ परीक्षा पत्र भरा जाएगा। जून 2026 सत्रांत परीक्षा के लिए सत्रीय कार्य असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 निर्धारित की गई है । वैसे सभी छात्र-छात्राओं जो अभी तक असाइनमेंट जमा नहीं किए हैं । वह 31 मार्च के पहले इग्नू अध्ययन केंद्र 87019 में जाकर जमा कर दें।

हिंदी ह...