भभुआ, मार्च 2 -- भभुआ अध्ययन केंद्र पर बी कॉम और एम कॉम की भी सुविधा उपलब्ध ओडीएल व ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के लिए छात्रों को मिला अतिरिक्त मौका (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने जनवरी 2026-27 सत्र के लिए ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग तथा ऑनलाइन कार्यक्रमों में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 मार्च तक कर दी है। यह विस्तार प्रमाण पत्र एवं सेमेस्टर-आधारित कार्यक्रमों को छोड़कर अन्य सभी पाठ्यक्रमों पर लागू होगा। अधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, अब इच्छुक अभ्यर्थी अब 15 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. आसिफ इकबाल ने बताया कि तिथि विस्तार होने से अधिक छात्रों को उच्च शिक्षा से जुड़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने विद्यार्थियों से समय रहते ऑनलाइन आवेदन पूर्ण करने की अपील की है। सरदा...