गुमला, जुलाई 25 -- गुमला। कार्तिक उरांव कॉलेज गुमला में स्थित इग्नू के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में नामांकन की प्रक्रिया जारी है। जिसका अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 को निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थियों जल्द से अपनी नामांकन की प्रक्रिया को आवश्यक कारा ले। अध्ययन केंद्र के समन्वयक ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। हालांकि आवेदन से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या तकनीकी सहायता के लिए अभ्यर्थी इग्नू अध्ययन केंद्र गुमला में संपर्क कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...