दुमका, अगस्त 1 -- रानेश्वर, प्रतिनिधि। एमजी डिग्री कॉलेज रानेश्वर में संचालित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय कार्यालय देवघर से प्राप्त सूचना के अनुसार मयूराक्षी ग्रामीण महाविद्यालय रानेश्वर के इग्नू अध्ययन केंद्र 87019 में जुलाई सत्र 2026 के लिए नामांकन एवं पुनः नामांकन की अंतिम तिथि 31 जुलाई थी, जिसे बढ़ाकर 16 अगस्त कर दिया गया है। सभी इच्छुक छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि जो किसी कारणवश अब तक नामांकन नहीं ले पाए हैं, वे ऑनलाइन लिंक के माध्यम से 16 अगस्त से पहले नामांकन करा लें। मयूराक्षी ग्रामीण महाविद्यालय रानेश्वर के इग्नू अध्ययन केंद्र 87019 में बीए, बीएससी सामान्य एवं बीकॉम सामान्य के साथ ही स्नातकोत्तर कार्यक्रम के विभिन्न विषयों में भी नामांकन की सुविधा उपलब्ध है। इसमें एमए हिंदी, एमए अंग्रेजी, एम...