फरीदाबाद, मार्च 17 -- फरीदाबाद। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने जनवरी सत्र के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 30 मार्च कर दी है। इस निर्णय से उन विद्यार्थियों को राहत मिलेगी, जो अब तक किसी कारणवश आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए थे। इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि तिथि विस्तार सर्टिफिकेट कार्यक्रमों को छोड़कर डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा, स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों पर लागू होगा। उन्होंने कहा कि जिन विद्यार्थियों ने पहले ही पंजीकरण कर लिया है, लेकिन फीस जमा नहीं कराई है, वे जल्द से जल्द शुल्क जमा कर अपना प्रवेश सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि कौशल आधारित और ज्ञान आधारित शिक्षा के लिए इग्नू एक बेहतर विकल्प है। विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्ताप...