साहिबगंज, मई 27 -- साहिबगंज। इग्नू क्षेत्रीय कार्यालय(देवघर) के निर्देश पर साहिबगंज कॉलेज स्थित इग्नू अध्ययन केन्द्र में जुलाई 2026 सत्र के लिए विभिन्न कार्यक्रमों में नव नामांकन की प्रक्रिया जारी है। केंद्र समन्वयक डॉ. ध्रुव ज्योति कुमार सिंह ने बताया कि इग्नू में नामांकन कराने को इच्छुक अभ्यर्थी 15 जुलाई तक इग्नू के ऑनलाइन लिंक के माध्यम से नामांकन करा सकते हैं। नामांकन पीजी पाठ्यक्रम में एमए में (अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास), यूजी पाठ्यक्रम में बीए में (अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, लोक प्रशासन एवं मनोविज्ञान), बीकॉम में (सामान्य), बीएससी (सामान्य), बीसीए आदि है। यह भी पढ़ें- इग्नू में जुलाई सत्र के लिए नामांकन शुरू उधर, डिप्लोमा...