बरेली, जून 17 -- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में वर्तमान समय में जुलाई सत्र 2026 की प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। इसमें 330 ओडीएल मोड़ के कार्यक्रम और 40 से अधिक ऑनलाइन मोड़ के कार्यक्रमों में प्रवेश को 15 जुलाई तक समर्थ पोर्टल पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है‌। इसी सत्र से विश्वविद्यालय द्वारा दो वर्षीय एमएससी इन क्लाइमेट चेंज पाठ्यक्रम का प्रारंभ भी किया गया है। बरेली अध्ययन केंद्र की समन्वयक प्रो. वंदना शर्मा ने बताया कि इग्नू देश का ऐसा पहला विश्वविद्यालय है जो इस प्रकार के पाठ्यक्रम को संचालित करेगा। क्षेत्रीय केंद्र के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार मिश्रा के अनुसार ग्लोबल चुनौतियों और और सामयिक आवश्यकताओं को देखते हुए इग्नू द्वारा इस प्रकार के पाठ्यक्रमों को प्रारंभ करने की पहल की जाती ...