देवघर, मार्च 17 -- देवघर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) द्वारा जनवरी 2026 सत्र के लिए ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) और ऑनलाइन कार्यक्रम में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 मार्च 2026 तक कर दी गई है। इसके साथ ही री-रजिस्टेशन की भी अंतिम तिथि 200 रुपए विलंब शुल्क के साथ बढ़ाकर 30 मार्च 2026 तक कर दी गई है। सर्टिफिकेट प्रोग्राम और सेमेस्टर बेस्ड प्रोग्राम को छोड़कर विश्वविद्यालय द्वारा ऑफर किए जाने वाले सभी ओडीएल और ऑनलाइन प्रोग्राम पर लागू है। इस बात की जानकारी देते हुए इग्नू के क्षेत्रीय निर्देशक (प्र.)अरविन्द मनोज कुमार सिंह ने कहा कि इग्नू विश्व की सबसे बड़ी मुक्त विश्वविद्यालय है। जिसे एनआईआरएफ रैकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त है तथा नैक (एनएएसी ) द्वारा इसकी गुणवत्ता के लिए ए प्लस प्लस ग्रेडिंग प्राप्त है। यह 325 क...