गोपालगंज, जनवरी 8 -- कुचायकोट। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा गुरुवार को आयोजित परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई, जिसमें कुल 432 परीक्षार्थियों ने भाग लिया, जबकि 23 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। डिग्री कॉलेज मठिया नेचुआ जलालपुर स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र के को-ऑर्डिनेटर सुभाष चंद्र प्रसाद ने बताया कि इस केंद्र पर दोनों पालियों को मिलाकर कुल 234 छात्र उपस्थित हुए। जबकि 13 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हो सके। वहीं, बेलबनवा स्थित एसकेबी डिग्री महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. शशिकांत सिंह ने बताया कि उनके केंद्र पर दोनों पालियों में कुल 198 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। जबकि 10 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.