जमशेदपुर, फरवरी 6 -- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के रांची क्षेत्रीय केंद्र ने चार वर्षीय अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम के तहत फैब्रिक और अपैरल डिजाइन में बीएससी कोर्स लॉन्च करने की घोषणा की है। को-ऑपरेटिव कॉलेज स्थित इग्नू सेंटर समेत प्रदेश के अन्य सभी इग्नू सेंटर में अब इस विषय में दाखिला लिया जा सकता है। इग्नू के स्कूल ऑफ कंटिन्यूइंग एजुकेशन द्वारा जनवरी 2026 एडमिशन साइकिल से शुरू किया गया यह प्रोग्राम राष्ट्रीय शिक्षा नीति और यूजीसी के करिकुलम एवं क्रेडिट फ्रेमवर्क के अनुरूप तैयार किया गया है। कोर्स ओपन और डिस्टेंस लर्निंग मोड में पेश किया गया है। इसका उद्देश्य छात्रों को टेक्सटाइल साइंस और फैशन डिजाइनिंग में मजबूत शैक्षणिक आधार और व्यावहारिक कौशल प्रदान करना है। पाठ्यक्रम की खासियत इसका लचीलापन और मल्टीपल एग्जिट विकल्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.