रुद्रपुर, जुलाई 22 -- खटीमा। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2026 शैक्षणिक सत्र के लिए फ्रेश एडमिशन एवं री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 जुलाई 2026 कर दी है। यह तिथि विस्तार ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग तथा ऑनलाइन कार्यक्रमों, दोनों के लिए लागू होगा।विश्वविद्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन माध्यम से प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। नए अभ्यर्थी इग्नू के समर्थ प्रवेश पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।इग्नू अध्ययन केंद्र, खटीमा (कोड-31045) के समन्वयक डॉ. फखरुद्दीन राही ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि 31 जुलाई से पहले अपना आवेदन पूरा कर लें, ताकि अंतिम समय में तकनीकी समस्याओं या क...