बरेली, मई 10 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। बरेली कॉलेज स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र की समन्वयक प्रो. वंदना शर्मा ने बताया कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने जुलाई 2026 सत्र के लिए दोबारा पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक प्रो. अनिल कुमार मिश्रा ने बताया इग्नू एक ऐसा केंद्रीय विश्वविद्यालय है जिसका उद्देश्य नियमित रोजगार के साथ-साथ शिक्षा के अवसर सुनिश्चित करना तो है ही साथ ही सीमाबद्ध ज्ञान की सीमाओं से बाहर जाकर विद्यार्थियों को एक नए अवसर प्रदान करना है। विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से 30 जून तक पुनः पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकेंगे। प्रो. वंदना शर्मा ने बताया की सत्रांत परीक्षा से पूर्व यह पंजीकरण आवश्यक होगा और ...