पूर्णिया, जून 1 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। गोरेलाल मेहता महाविद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र पर आयोजित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की टर्म एंड एग्जामिनेशन (टीईई) के पहले दिन 12 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। केंद्राधीक्षक सह महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद भारतीय ने बताया कि द्वितीय पाली में आयोजित परीक्षा में कुल 153 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। इनमें 141 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित हुए, जबकि 12 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। उन्होंने बताया कि पहले दिन विभिन्न सात पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं आयोजित की गईं। परीक्षा केंद्र पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं, जिससे परीक्षा सुचारु रूप से संपन्न हो सकी। यह भी पढ़ें- इग्नू की परीक्षा शुरू, पहले दिन शांतिप...