पूर्णिया, सितम्बर 3 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने जुलाई 2026 सत्र के लिए फ्रेश एडमिशन एवं ऑनलाइन री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 सितंबर कर दी है। इस संबंध में विश्वविद्यालय के सक्षम प्राधिकारी द्वारा निर्णय लिया गया है। इग्नू शिक्षार्थी सहायता केन्द्र पूर्णिया कॉलेज के सहायक समन्वयक डॉ. सुरज सिंह ने बताया कि जुलाई 2026 सत्र में फ्रेश एडमिशन की अंतिम तिथि अब 15 सितंबर तक निर्धारित की गई है। यह विस्तार मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा तथा ऑनलाइन माध्यम से संचालित सभी अधिसूचित कार्यक्रमों के लिए लागू है। हालांकि, सर्टिफिकेट प्रोग्राम इस विस्तार के अंतर्गत शामिल नहीं हैं। इसी प्रकार, जुलाई 2026 सत्र के लिए ऑनलाइन री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि भी 15 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। यह भी पढ़ें- इग्नू मे...