पूर्णिया, अप्रैल 11 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।इग्नू के शिक्षार्थी 26 अप्रैल तक बिना विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन परीक्षा प्रपत्र भर सकते हैं। इग्नू शिक्षार्थी सहायता केंद्र पूर्णिया कॉलेज के सहायक समन्वयक डॉ. सुरज सिंह ने बताया कि इग्नू जून 2026 टर्म-एंड परीक्षा हेतु ऑनलाइन परीक्षा प्रपत्र भरने की अंतिम तिथि को विस्तारित कर दी गयी है। परीक्षार्थी 26 अप्रैल तक बिना विलंब शुल्क के ऑनलाइन परीक्षा प्रपत्र भर सकते हैं। इसके पश्चात 27 से 30 अप्रैल तक परीक्षा प्रपत्र भरने की सुविधा उपलब्ध रहेगी, जिसके लिए 1100 रुपए का विलंब शुल्क देय होगा। सभी शिक्षार्थियों से अपील की गयी है कि वे निर्धारित तिथि के भीतर ही अपना परीक्षा प्रपत्र भर लें, ताकि विलंब शुल्क से बचा जा सके तथा परीक्षा में सम्मिलित होने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। अधिक जानकारी...