इग्नू के नए छात्रों को सफलता के गुर बताए
हल्द्वानी, मई 10 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। एमबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्थित इग्नू अध्ययन केन्द्र में रविवार को नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए इंडक्शन मीटिंग का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों को इग्नू की शिक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि प्रो. अनिल कुमार डिमरी ने विद्यार्थियों को आत्म-अध्ययन और बेहतर समय प्रबंधन के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। सह मुख्य अतिथि डॉ. जगदंबा प्रसाद ने कहा कि वर्तमान दौर में दूरस्थ शिक्षा नई संभावनाएं खोल रही है। समन्वयक प्रो. अंजू बिष्ट ने केंद्र की कार्यप्रणाली और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। सहायक समन्वयक डॉ. नवल किशोर लोहनी ने विद्यार्थियों को असाइनमेंट लेखन, परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया और ई-ज्ञानकोश जैसे डिजिटल संसाधनों के उपयोग के बारे में समझ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.