वाराणसी, मार्च 28 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) का 39वां दीक्षांत समारोह इस बार सात अप्रैल को आयोजित होगा। मैदानगढ़ी नई दिल्ली में मुख्य समारोह के बाद वाराणसी क्षेत्रीय केंद्र के 19 जिलों का दीक्षांत समारोह बीएचयू स्थित मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र सभागार में आयोजित होगा। क्षेत्रीय केंद्र से कुल 4,161 छात्र-छात्राओं को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। इग्नू की तरफ से राष्ट्रीय स्तर पर 3.24 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन होंगे। इसके साथ ही देशभर में फैले इग्नू के 39 क्षेत्रीय केंद्रों में उपाधियों का वितरण किया जाएगा। वाराणसी क्षेत्रीय केंद्र के निदेशक डॉ. उपेंद्र नभ त्रिपाठी ने बताया कि यहां से कुल 4,161 छात्रों में 2215 परास्न...