पलामू, सितम्बर 30 -- मेदिनीनगर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने दिसंबर 2026 टर्म एंड परीक्षा (टीईई) के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। छात्र मूल्यांकन प्रभाग (परीक्षा-II) की ओर से 30 सितंबर 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार ओडीएल और ऑनलाइन दोनों कार्यक्रमों के विद्यार्थियों को परीक्षा फॉर्म भरने का अतिरिक्त अवसर दिया गया है। जीएलए कॉलेज स्थित इग्नू केंद्र के समन्वयक डॉ रवि शंकर ने बताया कि विद्यार्थी 7 अक्तूबर 2026 तक बिना विलंब शुल्क के ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। 8 अक्तूबर से 15 अक्तूबर 2026 तक परीक्षा फॉर्म जमा करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। यह भी पढ़ें- इग्नू दिसंबर 2026 टर्म-एंड परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की तिथि 7 अक्टूबर तक विस्तारित इस अवधि में विद्यार्थियों को 1100 रुपये विलंब शुल्क ...