प्रयागराज, जून 17 -- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के जुलाई-2026 सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इलाहाबाद डिग्री कॉलेज कीडगंज स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रो. आनंद कुमार ने बताया कि जुलाई सत्र में स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा और प्रमाणपत्र स्तर के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई है। विद्यार्थियों को व्यावसायिक दक्षता प्रदान करने के उद्देश्य से सर्टिफिकेट इन बिजनेस स्किल (सीबीएस) तथा सर्टिफिकेट इन फैशन डिजाइन (सीएफडीई) जैसे नए पाठ्यक्रम प्रारंभ किए गए हैं। यह भी पढ़ें- इग्नू में जलवायु परिवर्तन में परास्नातक विज्ञान पाठ्यक्रम का प्रारंभ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...