बरेली, जुलाई 10 -- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) अध्ययन केंद्र, बरेली कॉलेज में चल रही सत्रांश परीक्षा जून 2026 का क्षेत्रीय निदेशक डॉ. जय प्रकाश वर्मा ने औचक निरीक्षण किया। अध्ययन केंद्र का भ्रमण कर परीक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। परीक्षा की व्यवस्थाओं पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने अध्ययन केंद्र की समन्वयक प्रो. वंदना शर्मा के साथ वर्तमान प्रवेश सत्र के संबंध में विचार-विमर्श भी किया। नए प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को इग्नू के विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों की समुचित जानकारी उपलब्ध कराने तथा प्रवेश प्रक्रिया को अधिक सरल एवं सुविधाजनक बनाने पर चर्चा की। इस मौके पर डॉ. जयप्रकाश वर्मा ने महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इग्नू अध्ययन केंद्र, बरेली के सहायक समन्वयक ...