हल्द्वानी, जुलाई 21 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2026 सत्र के लिए प्रवेश एवं पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 31 जुलाई कर दिया है। इसके साथ ही कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए रोजगारपरक और कौशल आधारित एक नया स्नातक कोर्स 'बैचलर ऑफ रूरल स्टडीज़ भी शुरू किया है। प्राचार्य डॉ.एनएस बनकोटी ने बताया की नया बीएफआरएस पाठ्यक्रम ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज,प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन,ग्रामीण आजीविका व सामुदायिक विकास एवं सतत विकास विषयों पर केंद्रित है। यह पाठ्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों, स्वयंसेवी संस्थाओं और ग्रामीण प्रशासन में अपना करियर बनाने वाले युवाओं के लिए उपयोगी होगा। प्राचार्य ने कहा कि छात्र 31 जुलाई से पूर्व अपना प्रवेश या पुनः पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- ...