सीतामढ़ी, दिसम्बर 10 -- सीतामढ़ी। नगर स्थित एसआरके गोयनका कालेज केंद्र पर आयोजित इग्नू की सत्रांत परीक्षा के दसवें दिन बुधवार को कदाचार के आरोप में चार परीक्षार्थी निष्कासित किए गए। निष्कासन की यह कार्रवाई प्रथम पाली की परीक्षा में हुई। गोयनका कॉलेज इग्नू अध्ययन केन्द्र के कोऑर्डिनेटर डॉ. उमेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में निरीक्षण के दौरान कार्यालय प्रतिनिधि हरिद्वार ने कदाचार करते एक छात्रा सहित चार छात्रों को पकड़ा । जिसे आवश्यक औपचारिकता के बाद निष्कासित कर दिया गया। कोऑर्डिनेटर डॉ. शर्मा ने बताया कि परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में मोबाईल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण स्मार्ट वाच, इलेक्ट्रॉनिक डिक्शनरी, ब्लूटूथ डिवाइसेज तथा साइंटिफिक कम्प्यूटर इत्यादि लेकर नहीं आने की सख्त हिदायत दी गई है। परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने के पूर्व ही परीक्षार्थ...