नैनीताल, जून 1 -- नैनीताल। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की जून 2026 सत्रांत परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गई हैं, जोकि होकर 21 जुलाई तक संचालित की जाएंगी। कुविवि के डीएसबी परिसर की समन्वयक प्रो. चंद्रकला रावत ने बताया कि परीक्षार्थियों के हॉल टिकट इग्नू के समर्थ स्टूडेंट पोर्टल पर उपलब्ध हैं। छात्र-छात्राएं ignou.samarth.edu.in पर अपने यूजर आईडी एवं पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन कर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। प्रो. चंद्रकला रावत ने बताया कि इग्नू के क्षेत्रीय केंद्र देहरादून के अंतर्गत उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में कुल 19 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के समय हॉल टिकट तथा विश्वविद्यालय अथवा सरकार की ओर से जारी वैध फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।...