मुंगेर, जून 11 -- मुंगेर, एक संवाददाता। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के भागलपुर संभाग के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. कीर्ति विक्रम सिंह बुधवार को आरडी एंड डीजे कॉलेज, मुंगेर स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र (0571) द्वारा आयोजित जनवरी-2026 सत्र के शिक्षार्थियों के इंडक्शन मीट कार्यक्रम में शामिल हुए और छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने इग्नू के पाठ्यक्रमों की उपयोगिता, गुणवत्ता और व्यापकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विश्वविद्यालय ने शिक्षा, उच्च शिक्षा एवं कौशल विकास को समाज के सभी वर्गों के लिए सुलभ बनाया है। उन्होंने कहा कि, दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले लोगों, नौकरीपेशा व्यक्तियों तथा विभिन्न क्षेत्रों के कामगारों के लिए इग्नू की शिक्षा प्रणाली एक प्रभावी विकल्प बनकर उभरी है।

कार्यक्रम की जानकारी डॉ. सि...