कटिहार, जुलाई 22 -- कटिहार निज संवाददाता इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा संचालित सत्रांत जून 2026 की परीक्षाएं शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न हो गई। जिला में डीएस कॉलेज, एमजेएम महिला कॉलेज और के बी झा कॉलेज को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया था। महिला कॉलेज के केंद्राधीक्षक डॉ राजीव कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा 1 जून से प्रारंभ हुई थी और 21 जुलाई को संपन्न हुई। दो पालियों में‌ परीक्षा का संचालन किया गया। इस केंद्र पर 10 हजार 217 परीक्षार्थी आवंटित किए गए थे। 09 हजार 222 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 995 अनुपस्थित रहे। परीक्षा का संचालन वरीय क्षेत्रीय निदेशक डॉ मिर्जा नेहाल बेग के दिशा निर्देशानुसार किया गया। हॉल टिकट और इग्नू द्वारा जारी परिचय पत्र देखकर ही परीक्षार्थियों को परीक्षा भवन में प्रवेश कराया गया। इलेक्ट्...