दरभंगा, फरवरी 27 -- दरभंगा। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र, भागलपुर की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. शालिनी ने गुरुवार को इग्नू क्षेत्रीय केंद्र, दरभंगा के क्षेत्रीय निदेशक का पदभार संभाला। निवर्तमान क्षेत्रीय निदेशक डॉ. संतन कुमार राम, सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. आकाश अवस्थी एवं सभी कर्मचारियों ने डॉ. शालिनी का स्वागत किया। पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. शालिनी ने सभी कर्मियों से अनुरोध किया कि हम सभी मिलकर दरभंगा क्षेत्रीय केंद्र में और बेहतर विद्यार्थी सहायता सेवा उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे। छात्र हित में उन्होंने कई सकारात्मक पहलुओं पर प्रकाश डाला। साथ ही इग्नू अध्ययन केंद्र पर किए जा रहे विभिन्न अकादमिक गतिविधियों से अवगत हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...