रांची, अप्रैल 5 -- रांची, विशेष संवाददाता। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) का 39वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को आयोजित किया जाएगा। इसमें उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में नई दिल्ली स्थित मुख्यालय से दीक्षांत भाषण देंगे। यह समारोह नई दिल्ली मुख्यालय के साथ-साथ देशभर में स्थापित 55 क्षेत्रीय केंद्रों पर एक साथ आयोजित किया जाएगा। रांची क्षेत्रीय केंद्र में कार्यक्रम डोरंडा कॉलेज स्थित डॉ एस राधाकृष्णन सभागार में होगा। समारोह में केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (सीयूजे) के कुलपति प्रो सारंग मेधेकर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।रांची क्षेत्रीय केंद्र के अंतर्गत इस वर्ष कुल 8806 विद्यार्थी डिग्री प्राप्त करने के लिए पात्र घोषित किए गए हैं, जिनमें से 477 विद्यार्थियों को समारोह के दौरान उपाधि प्रदान की...