रांची, दिसम्बर 21 -- रांची, संवाददाता। मारवाड़ी कॉलेज (महिला प्रभाग) स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र में रविवार को जुलाई सत्र के नव-नामांकित विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन मीटिंग का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 400 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिन्हें इग्नू की कार्यप्रणाली और भविष्य की शैक्षणिक रणनीतियों से अवगत कराया गया। इग्नू की उप क्षेत्रीय निदेशक (डिप्टी रीजनल डायरेक्टर) डॉ. रागिनी ने मुख्य अतिथि के रूप में छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रभावी अध्ययन के गुर सिखाते हुए 'ई-ज्ञानकोश' और अन्य डिजिटल संसाधनों के उपयोग की जानकारी दी। डॉ. रागिनी ने असाइनमेंट तैयार करने, ऑनलाइन-ऑफलाइन फॉर्म भरने, परीक्षा केंद्र चयन और रीडिंग हैबिट (पढ़ने की आदत) विकसित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने छात्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.